प्रगति इवेंट संस्था द्वारा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव अवध विहार योजना बि 2 अवध शिल्पग्राम (खुला क्षेत्र) उत्तर प्रदेश लखनऊ जो 30 नवंबर तक अपने विविध रंगों में, कलाओं में, विधाओं में, और उमंग के साथ आपके आपके परिवार के लिए आयोजित किया गया है । लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में कुछ अलग प्रकार के झूले फूड स्टॉल की एक लंबी श्रृंखला कारपेट कालीन क्रोकरी टेराकोटा कश्मीर की शॉल रजाई गद्दे चादर ड्राई फ्रूट जैकेट और तमाम तरह के परिधानों की किफायची डरो पर पूरी रेंज उपलब्ध है।

लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मनोरंजन और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं इसी कड़ी में एसके डांस क्रिएशन के निदेशक सूरज कनौजिया के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। अंशिका गुप्ता शिवानी सिंह पथ तिवारी आराध्या सिंह पूजा यादव आराध्या यादव कार्तिक शमा परवीन आयुषी मौर्यब द्वारा अद्भुत प्रस्तुति दी गई सांस्कृतिक संध्या में आज तीन मशहूर कलाकारों द्वारा अपने गानों से पूरे महोत्सव में खूब रंग जमाया और लोगों को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया विजय कुमार सलीम अब्बासी और साजिद अब्बासी द्वारा नए एवं पुराने गीतों को गाकर खूब धमाल मचाया में अंसल थाने के सहयोगी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह चौकी प्रभारी अलकनंदा कनक कुमार ने लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।संस्था के के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। तथा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव।
