पटना : NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप की पुष्टि, पुलिस पर खड़े हुए सवाल

देश बिहार राज्य

पटना : NEET की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि की गई है. पीएमसीएच में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने इस मामले को और गंभीर बना दिया. छात्रा के शरीर पर नाखून का गहरे निशान पाए गए. उसे बेहोश करने के लिए किसी तरह की दवा या इंजेक्शन देने की आशंका है.

नीट छात्रा पर गैंगरेप और हत्या का मामला पटना के चित्रगुप्त नगर थाने का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के शरीर पर नाखून के गहरे निशान पाए गए हैं. जो जबरन हिंसा की ओर इशारा करते हैं. रिपोर्ट में एक से अधिक लोगों द्वारा यौन हिंसा यानी गैंगरेप की आशंका जताई गई है. इतना ही नहीं, छात्रा को काबू में करने या अचेत करने के लिए किसी तरह की दवा या इंजेक्शन दिए जाने की संभावना भी डॉक्टरों ने जताई है.

हॉस्टल संचालक की हो सकती है गिरफ्तारी
छात्रा दुष्कर्म कांड में गिरफ्तार मनीष रंजन को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं. मनीष रंजन जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत जगपुरा पंचायत का रहने वाला है और शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मकान मालिक बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक वह इस बार मुखिया चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने के लिए उसे हॉस्टल संचालक श्रवण अग्रवाल का आर्थिक समर्थन हासिल था और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. सूत्रों का यह भी कहना है कि मामले में जल्द ही हॉस्टल संचालक श्रवण अग्रवाल की गिरफ्तारी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *