पंचोली को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़े ये खबर

मनोरंजन

जिया खान मामले में सीबीआई कोर्ट आज को फैसला सुनाने वाली है। इस मामले में अंतिम बहस 20 अप्रैल को हो गई थी। लगभग दस साल चले केस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सूरज पंचोली के परिवार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। फैसले को लेकर सूरज की फैमिली आश्वस्त है और उन्हें लगता है कि यह उनके पक्ष में आएगा।

सूरज पंचोली का परिवार मुकदमे को लेकर सकारात्मक है

ई टाइम्स ने सूरज पंचोली के परिवार से बातचीत की है, जिन्होंने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि पूरा पंचोली परिवार मुकदमे को लेकर सकारात्मक है। हालांकि, वह सजग भी है। परिवार के एक सदस्य का कहना है, ‘केस की मेरिट को देखते हुए पूरा परिवार सकारात्मक है लेकिन हम सजग भी है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट 28 अप्रैल को फैसला सुनाएगी।’

जिया खान जून 2013 में अपने कमरे में मृत पाई गई थी

गौरतलब है कि जिया खान जून 2013 में अपने कमरे में मृत पाई गई थी। सीबीआई ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। इसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद सीबीआई ने अभिनेता को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर केस चलाया था। अब इसी मामले में निर्णय आएगा।

सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं

सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, जिया खान ने निशब्द फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

जिया खान की मां राबिया खान ने मजबूती से लड़ा केस

जिया खान की मां राबिया खान ने मजबूती से केस लड़ा है। वह कोर्ट में भी बेटी का पक्ष मजबूती से रखती थी। राबिया खान के कारण ही जिया खान का केस अपने अंतिम पड़ाव पर इतनी जल्दी पहुंच पाया है। एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई थी। लोगों ने भी कई प्रकार के कयास लगाए थे। अब फैंस को कोर्ट के निर्णय का इंतजार है।

सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं

सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, जिया खान ने निशब्द फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *