पाकिस्तान : पंजाब प्रांत में बारिश का कहर, महिलाओं-बच्चे समेत 20 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

विदेश

लाहौर : पाकिस्तान के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है. ताजा मामले में पंजाब प्रांत में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस बारे एक बड़े अधिकारियों ने जानकारी दी है.

पाकिस्तान में रविवार और सोमवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मानसून से पूर्व जरूरत से अधिक बारिश हुई. इतना ही नहीं इस तरह की बारिश 30 जून तक जारी रहने की संभावना है. रेस्क्यू-1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने सोमवार को कहा, पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति या तो जिंदा दफन हो गए या बिजली की चपेट में आ गए.

प्रवक्ता फारूक अहमद के मुताबिक बिजली गिरने से नारोवाल, शेखपुरा और ननकाना साहिब शहरों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार हो रहा है. अहमद ने कहा कि नारोवाल में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा लाहौर, शेखुपुरा, पसरूर, सियालकोट और कामोके में बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *