नई दिल्ली : पाकिस्तान के मुल्तान में एक नई इमारत मतलब लश्कर का नया अड्डा बनने जा रहा हैं जिसके निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़ा हाफिज सईद मौके पर मौजूद रहा. निर्माण कार्य की शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम में हाफिज सईद को देखा गया. वो यहां पहुंचा और नींव खोदने के दौरान दुआ करते और निर्माण कार्य की शुरुआत में शामिल होते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.
तस्वीरों में हाफिज सईद साफ को तौर पर देखा जा सकता है. हाफिज सईद लश्कर का वही आतंकी है, जिसने फिदायीनों की फौज तैयार करने का जिम्मा उठा रखा है. पाकिस्तान को इसके बारे में पता है और वो इसे भारत के खिलाफ लंबे वक्त से इस्तेमाल करता रहा है. इस तरह की तस्वीरें पूरी दुनिया को ये दिखाने के लिए काफी हैं कि पाकिस्तान किस तरह से आतंक की फैक्ट्री अपनी जमीन पर चला रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे इन्हें पालने के लिए कर्ज पर कर्ज देने को तैयार है.
मुनीर को दावत खिलाने वाले अमेरिका का भी अपराधी
हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है. अमेरिकी सरकार की रिवाडर्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम की वेबसाइट पर बताया गया कि हाफिज सईद प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और चरमपन्थी गुट लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. अमेरिका की ओर से जारी दुनिया में ‘आंतकवाद के जिम्मेदार’ लोगों की सूची में हाफिज सईद का भी नाम है. 2012 से इसके ऊपर अमेरिका ने 10 अरब अमेरिकी डॉलर की धनराशि का इनाम घोषित कर रखा है. ऐसे दुर्दांत आतंकी की तस्वीरें पाकिस्तान से आ रही हैं, इसे देखकर भी अमेरिका नजरअंदाज करे, तो उसकी पॉलिसी वाकई सेलेक्टिव जीरो टॉलरेंस की है.
कौन है हाफिज सईद?
हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है. इतना ही नहीं, वह 26/11 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है. हाफिज सईद पुलवामा अटैक का भी मास्टरमाइंड है. हाफिज सईद को कश्मीर में आतंकवादी हमलों और आतंकवादी समूहों की फंडिंग समेत कई मामलों में एनआईए की ओर से आरोपी के रूप में नामित किया गया है.
भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है. हाफिज सईद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है. इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है. आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है.
