माँ गायत्री जनसेवा संस्थान द्वारा 24 जनवरी 2023 से 7 फरवरी 2023 तक लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव 2023 का आयोजन काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में होगा इस बात की जानकारी आज मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर आशियाना लखनऊ में मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने दी प्रेसवार्ता में मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव- 2023 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें महिलायें, पुरुष और बच्चे शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव-2023 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और केंन्द्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, धोबिया नृत्य, चरकुला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, जोगिनी नृत्य, आल्हा ऊदल गायन, राजस्थान का घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, तेराताली नृत्य, गेर नृत्य, पंजाब का गिद्दा भांगडा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य करमा नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, दसावतार और डिंडी नृत्य, गुजरात का गरबा नृत्य के साथ अन्य राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें।
उन्होंने बताया कि लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव के फूड जोन में कश्मीरी, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले, खिलौने होंगे। लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव में भारत के… हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी ग्रामोद्योग, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक के समान सहारनपुर का फर्नीचर, नदोही का कालीन, कश्मीर और लद्दाख में बने हुए गर्म कपड़े, शाल, गुजरात की सड़िया व लहंगे कानपुर का चमड़े का सामन, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड, क्रॉकरी, मेवे व अन्य सामानों के स्टाल होंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ हस्तशिला महोत्सव में बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक झूलों के साथ ऊँट की सवारी की भी व्यवस्था की गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे महोत्सव परिसर और परिसर के बाहर दो सौ सी सी टीवी कैमरे लगाये गए हैं। महोत्सव के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा गार्डों द्वारा सघन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा महोत्सव स्थल पर अस्थाई पुलिस चौकी भी प्रशासन के सहयोग से होगी। प्रेसवार्ता में अरुण प्रताप सिंह, विनय दुबे, रनवीर सिंह, गुजन वर्मा, शुभांकर भट्टचार्य, शिमुल बासु राय, हेमू चौरसिया, संदीप शुक्ला, अमित तिवारी, मुकेश मिश्रा और प्रदीप शुक्ला
सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
दिनांक- 21 जनवरी 2023
भवदीय अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष मा गायत्री जन संस्थान
