तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर आया तूफान, स्त्री 2 ने की इतने करोड़ की कमाई

मनोरंजन

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘स्त्री 2’ इन दिनों दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मेन लीड जोड़ी फिल्म में धमाल मचा रही है। इसके अलावा पंकज कपूर और अपारशक्ति खुराना की जबरदस्त कॉमेडी लोगों को सीट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर रही है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आई थी और आज इसे रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। तीन हफ्तों से इसकी रफ्तार ऐसी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में इसने रविवार को फिर बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस हाल?
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के साथ ही जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। लेकिन ‘स्त्री 2’ ने इन दोनों फिल्मों को आगे नहीं बढ़ने दिया। ऐसे में अब सोमवार को फिल्म के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे रविवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *