ओडिशा रेल हादसा : 48 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, आंशिक रूप से चलाई जा रही ट्रेनें, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

देश

नई दिल्ली : शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर जिले में एक बड़े रेल हादसे में 280 लोगों ने जान गवां दी है. वहीं इस हादसे में 900 से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जब यह रेल हादसा हुआ था तब कुछ समझ नहीं आया कि कैसे क्या हुआ है. पहले बताया जा रहा था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर तक्कर हो गई है. इसके बाद हावड़ा एक्सप्रेस के टकराने की भी बात सामने आई. काफी देर रात तक हादसे के बारे में कुछ भी क्लियर नहीं हो पा रहा था लेकिन कुछ समय बाद हादसे को स्थिति साफ़ हो गई.

बता दें कि गाड़ी संख्या 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. पटरी से उतरे ये डिब्बे गाड़ी संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए. फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई.

इस हादसे में तीन ट्रेनों के आपसी टक्कर के बाद पूरा रेल यातायात प्रभावित हुआ है. खबर है दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन पर हुए हादसे के कारण अब तक लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *