अब किसी भी ATM से बिना कार्ड के निकाल पाएंगे पैसे, RBI गवर्नर ने किया ये बड़ा ऐलान

टॉप न्यूज़ देश बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : एटीएम से पैसे निकालने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब अगर आपका एटीएम कार्ड नहीं चल रहा है तो भी आप आसानी से एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान किया है. हालांकि ये सुविधा कुछ सीमित बैंकों के लिए ही होगी.

बिना कार्ड के निकलेंगे ATM से पैसे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा सभी बैंकों में दी जाएगी. ये सुविधा अभी तक सिर्फ कुछ ही बैंकों में थी. उन्होंने बताया कि UPI के जरिए एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा.

कार्ड क्लोन के फ्रॉड होंगे कम
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक इस कदम से कार्ड क्लोन करके पैसे निकालने के फ्रॉड भी कम होंगे. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया.

रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
गौरलतब है कि MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है. ये लगातार 11वीं बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *