नोरा फतेही का जन्मदिन आज, एक रियलिटी शो ने बनाया दुनिया का बेहतरीन डांसर

मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने कमाल के डांस से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली है। बर्थडे गर्ल नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उन्हें ”दिलबर” गर्ल भी कहा जाता है। ग्लैमरस नोरा खासतौर पर बेली डांसिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि नोरा अब कई टीवी शो में जज की कुर्सी पर भी नजर आती हैं, लेकिन उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था।

नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था। नोरा ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डांस सीखा। उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बिना किसी ट्रेनिंग के बेली डांसिंग में योग्यता हासिल की। नोरा को डांस के साथ-साथ मॉडलिंग में भी दिलचस्पी थी। नोरा जब कनाडा से इंडिया आईं तो उनके पास महज 5000 रुपये थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं।

एक इंटरव्यू में नोरा ने कहा था कि, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वह गुजारा करने के लिए एक कॉफी शॉप में काम करती थीं। एक कॉल सेंटर में टेलीकॉलर के रूप में भी काम किया। इस नौकरी में वह लॉटरी टिकट बेचने का काम करती थी। छह महीने तक काम करने के बाद वह नौकरी छोड़ दी।

अब नोरा बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं। वह एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। नोरा ने साल 2014 में फिल्म ”रोर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। ”बिग बॉस” के 9वें सीजन में आने के बाद नोरा सुर्खियों में आ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *