नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की सड़क हादसे में मौत, जून में जेल से आया था बाहर

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा ऑनर किलिंग केस के दोषी सुखदेव यादव उर्फ पहलवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार मंगलवार रात लगभग 10 बजे यह हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

55 साल के सुखदेव यादव की हुई मौत
बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से 55 साल के सुखदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी विजय गुप्ता और भगवत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कुशीनगर जिले के तमकुही रोड इलाके में हुआ.

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुखदेव यादव वही व्यक्ति था जिसे दिल्ली के हाई-प्रोफाइल नीतीश कटारा मर्डर केस में दोषी ठहराया गया था.

इस केस में पूर्व सांसद डी.पी. यादव के बेटे विकास यादव और भतीजे विशाल यादव को भी सज़ा हुई थी. मामला उस समय का था जब 16 फरवरी 2002 की रात नीतीश कटारा को ग़ाज़ियाबाद के एक शादी समारोह से अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी.

सुखदेव यादव ने पूरी सज़ा काटने के बाद जून 2024 में जेल से रिहाई पाई थी. उसकी रिहाई पर सरकार ने आपत्ति जताई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब सज़ा निश्चित अवधि की हो, तो ‘रिमिशन’ (सज़ा की अवधि घटा दें) की आवश्यकता नहीं होती. रिहाई के महज़ चार महीने बाद ही सुखदेव की मौत सड़क पर हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *