महिला कल्याण विभाग द्वारा लखनऊ, जनपद में प्रमुख सचिव महोदया, उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत मिशन शक्ति’’ (फेज-05) की कार्ययोजना दिनांक 17.10.2025 से 03.11.2025 तक जागरूकता चैपाल आयोजित करने के निर्देष दिये गये हैं। तत्क्रम में जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व/निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार आज दिनांक 17.10.2025 को जनपद लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट स्थित सभागार, विकास खण्ड सरोजनीनगर स्थित ग्राम पंचायत खुषहालगंज, विकास खण्ड बी0के0टी0 स्थित ग्राम पंचायत दुग्ग्वेर व धुबैला ग्राम पंचायत, चिनहट में ‘‘जागरूकता चैपाल’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, चिनहट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ग्रामीण अंचल की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया, साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथाः- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंषन योजना, निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिला की पुत्री विवाह योजना, आर्थिक कानूनी सहायता योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, sponsership योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए टोल फ्री नम्बर 1930 साइबर हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपात कालीन पुलिस सेवा, 108 एम्बलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाईन, 181 वीमेन हेल्प लाइन 102, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिये एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन वन स्टाॅप सेन्टर एवं HEW के कार्मिकों द्वारा किया गया।
