मेरे पापा न तो ड्रिंक करते हैं और न ही स्मोक, बेटी सोनम खोले पिता अनिल के कई राज

मनोरंजन

एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर को लेकर बड़े खुलासे किए। अभिनेत्री सोनम कपूर कहती हैं कि उनके पापा और अभिनेता अनिल कपूर बहुत अलग हैं, क्योंकि वो न तो ड्रिंक करते हैं और न ही स्मोक।

अपने पापा के जवान दिखने का श्रेय वो उनकी “पेशावरी जीन” को देती हैं…. सोनम ने डॉ. शिव के सरीन की पुस्तक, “ओन योर बॉडी: ए डॉक्टर्स लाइफ-सेविंग टिप्स” के लॉन्च पर तीनों कपूर भाइयों – अनिल, बोनी, और संजय की लाइफ स्टाइल के बारे में बताया। ।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि, “मेरे पापा बहुत अलग हैं, वो न तो शराब पीते हैं और न ही स्मोक करते हैं, वो कुछ भी नहीं करते। बोनी चाचू को गुड लाइफ पसंद है, उन्हें खाना पसंद है, कभी-कभार ड्रिंक करना भी पसंद है और संजय चाचू इनके बीच के स्वभाव के हैं। लेकिन वो सभी गुड लुकिंग हेल्दी मेन हैं। लेकिन मैं अपने पापा के जवान दिखने का श्रेय जेनेटिक्स को भी दूंगी क्योंकि मुझे जितना याद है मेरे दादा जी भी, जब तक उनका निधन नहीं हुआ, वैसे ही दिखते थे। केवल उनके बाल सफेद हो गए थे।”

बुक लॉन्च के मौके पर सोनम के पति आनंद आहूजा और ससुर हरीश आहूजा भी मौजूद रहे। इस किताब का प्रकाशन ब्लूम्सबरी इंडिया ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *