मुकेश सिंह सिकरवार बने प्रदेश महामंत्री लखनऊ में सर्वसम्मति से हुआ नवीन प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

यू पी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणत्तर संघ की नवीन प्रदेश कार्यसमिति समिति का चुनाव रविवार को लखनऊ में ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमे नवीन प्रदेश का समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया । प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया
नवीन कार्यसमिति में बरेली के आलोक सिंह चौहान पुन प्रदेश अध्यक्ष व आगरा के मुकेश सिंह सिकरवार को प्रदेश महामंत्री चुना गया।
आगरा निवासी मुकेश सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों, राज्य कर्मचारी संघ आगरा , जिलाध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष से जुड़े हुए हैं
श्री सिकरवार अभी तक संघ में प्रदेश मंत्री का दायित्व देख रहे थे उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करने वालो में अक्षय भारद्वाज, विजय शर्मा, मनीष शर्मा, ठाकुर सोमेंद्र सिंह राम कुमार, संतोष सिंह, उमेश गुप्ता, वहीद भाई, रजनीश कुमार, रमेश कुमार, शैलेन्द्र गिरी, रविन्द्र कुमार, वेद प्रकाश आदि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *