निराला नगर स्थित माधव सभागार में धूमधाम से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ में निराला नगर स्थित माधव सभागार में धूमधाम से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस। नवयुवक व नवयुवतियों में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना जगाने के लिये श्री योग वेदान्त सेवा समिति व युवा सेवा संघ की अनूठी पहल।
14 फरवरी को वेलेन्टाइन डे के विकल्प के रूप में समाज को मातृ-पितृ पूजन
दिवस की प्रेरणा देने वाले संत श्री आशारामजी बापू ने इसकी नीव कई वर्षों पहले ही डाल दी तब से लगातार यह दिवस मनाया जाता है। इसकी सराहना कई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मंत्रियों समेत गणमान्य लोगों ने की है। बापू जी का कहना है कि नीच विचारों के सम्पर्क में आकर कई कन्याएं अपने जीवन को नर्क में ढकेल देती है। युवक
युवतियों का चरित्र, स्वास्थ्य व धन का नाश होता है एवं तलाक, आत्म हत्या, गर्भपात व हत्याएं जैसे अपराधों में वृद्धि होती है। समाज में वेलेन्टाइन डे जैसे दिवस व्यभिचार को जन्म देते है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री अवधेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद
एवं लखनऊ आश्रम संचालक श्री अर्जुन भाई ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुँचे जहाॅं वैदिक मंत्रों के साथ माता-पिता को तिलक लगाकर पुष्प हार पहनाकर मिठाई खिलायी। बच्चों से गले मिलने पर माॅं बाप आनन्द विभोर हो गये कई अभिभावकों की आॅखें भीग गयी वे कहने लगे कि इस प्रकार के कार्यक्रम तो समाज के लिए वरदान है। युवा पीढ़ी जो पाश्चात्य अंधानुकरण से अपनी सनातन संस्कुति व सभ्यता से दूर होकर विकृत मानसिकता वाली एवं रोगों तनावों व चिन्ता से ग्रस्त होकर तबाही की ओर जा रही है। उसका बचाव होगा हमारे देश में उच्च सनातन परम्पराओं के बावजूद माता-पिता को वृ़द्धाश्रमों में रहना पड़ता है।
समारोह की अध्यक्षता श्री योग वेदान्त सेवा समिति के अध्यक्ष श्री उमेश आहूजा जी
ने की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को इस प्रकार के कार्यक्रमों की अत्याधिक आवश्यकता है। समाज में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को कम करने में यह कार्यक्रम अत्यन्त सहायक है।
कार्यक्रम में कई लोगों ने भाग लिया एवं अन्त में आरती व प्रसाद वितरण के साथ
कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *