प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1 नवंबर को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे।, मरने वालों की संख्या 190 पहुंची

टॉप न्यूज़ देश

मोरबी (गुजरात) । गुजरात के मोरबी में झूला पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 190 हो गई। इसकी जानकारी राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया को दी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1 नवंबर को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जब 2 लापता व्यक्तियों का पता चल जाएगा, तो खोज और बचाव अभियान समाप्त हो जाएगा।

सोमवार सुबह तक मोरबी के सरकारी अस्पताल ने 99 मृतकों की सूची जारी की है, लेकिन उनकी उम्र का उल्लेख नहीं किया है।

यह हादसा रविवार शाम उस वक्त हुआ जब माछू नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज पर करीब 400 लोग सवार थे।

ब्रिज के ठेकेदार और मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *