इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि दिनांक: 01 दिसम्बर, 2025 दिन सोमवार को मोक्षदा एकादशी है l हमें सदैव द्वादशी प्रधान एकादशी का व्रत रखना चाहिए अर्थात जिसमें दशमी का लेश मात्र मिश्रण न हो, क्योंकि द्वादशी प्रधान एकादशी कृष्ण भावनामृत को बढ़ाने वाली और विशेष फल देने वाली है l एकादशी को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए कृपया अन्न ग्रहण ना करेंl
प्रत्येक एकादशी को मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा इस्कॉन मन्दिर मे भक्तों के लिए श्रीमद भागवतम की कक्षा प्रातः 06:00 बजे रखी जाती है, जिसका ज़ूम पर भी सीधा प्रसारण किया जाता है l भक्तगण एकादशी पर श्रीमद भागवतम कक्षा हेतु मन्दिर आ सकते हैं अथवा ज़ूम पर जुड़ सकते हैं, जिसका विवरण निम्न है:-
ज़ूम आईडी – 81097984237
पासवर्ड – 2021
एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ अगले दिन समय से व्रत का पारण किया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है l
व्रत पारण समय:
दिनांक 02 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 06:39 से 10:10 बजे तक
इस्कॉन मीडिया समूह
श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर
सेक्टर एफ सुशांत गोल्फ सिटी
सुलतानपुर रोड, लखनऊ
