मोहनलालगंज लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर जी द्वारा लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की गई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

मोहनलालगंज लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर जी द्वारा लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में कौशल किशोर ने बताया कि युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘सांसद खेल स्पर्धा’ कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में किया जा रहा है जिसमे कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स, बालीबाल, टेनिस क्रिकेट आदि क्षेत्रीय लोकप्रिय खेल की प्रतियोगिताएं होंगी और विधानसभा स्तर पर महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी। 10 फरवरी को मोहनलालगंज विधानसभा में महिलाओ की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन किया जा रहा है जिसमे महिलाएं साड़ी में दौड़ेगी, इसी तरह बीकेटी विधानसभा में 11 फरवरी, सिधौली विधानसभा में 13 फरवरी, मलिहाबाद विधानसभा में 15 फरवरी, सरोजनीनगर विधानसभा में 17 फरवरी को महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, सभी विधानसभाओं में आयोजित इन सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेंगी।

कौशल किशोर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। कौशल किशोर ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है और विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है। इसी क्रम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

बताते चलें कि अभी हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा 21 किलोमीटर की महिलाओ की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी समेत प्रदेश के दिग्गज नेता सम्मिलित हुए थे और महिलाओ और लोगों का जनसैलाब उमड़ा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *