जिन्होंने बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं -पीएम मोदी

टॉप न्यूज़ देश

अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले त्रिपुरा चुनावों को लेकर त्रिपुरा का दौरे पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने विजय संकल्प रैली में कहा जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है।

मोदी ने कहा लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हज़ारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते 5 साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है। 5 साल पहले आपने हमें सेवा का मौका दिया। मैंने उस समय वादा किया था- HIRA विकास यानी हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज से जुड़ा विकास। भाजपा ने बीते 5 वर्ष में इस वादे का ज़मीन पर उतारने के लिए काम किया है।

त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में PM मोदी आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है…आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है।

मोदी ने कहा हमने त्रिपुरा के तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं। मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है। उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले धलाई के अंबासा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को सम्भोदित करते हुए कहा त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।

मोदी ने कहा त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है… त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *