विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

बिहार राज्य

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. लंबे समय से कानूनी मामलों में उलझे अनंत सिंह को राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार इस बार अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह को जमानत मिली है.

बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, अदालत ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया. हालांकि जमानत किन शर्तों के साथ दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं.

एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज की थी जमानत
बता दें, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने जमानत के लिए पटना हाईकोर्ट में अर्जी दी थी. अब अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. बता दें, दुलारचंद यादव हत्याकांड काफी समय से सुर्खियों में है. इस केस में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं.

समर्थकों में जश्न का माहौल
जमानत की खबर मिलते ही मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई. समर्थकों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार उन्हें न्याय मिला. बता दें, दुलारचंद हत्या मामले में अनंत सिंह 1 नवंबर 2025 को गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद से ही वह जेल में थे. अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था. वहीं जेल से आकर विधानसभा में शपथ भी ली थी. बता दें, हाल ही में अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने विधानसभा भी पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *