विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो जेल से रिहा, 6 महीने पहले चित्रकूट जेल में हुई थी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चित्रकूट की रगौली जेल से रिहा कर दिया गया है. निकहत करीब 6 महीने जेल में बंद रहीं. निकहत के जेल में बंद होने की वजह गैर कानूनी तरीके से वह जेल में बंद अपने विधायक पति से मिलने जाया करतीं थी. इसी दौरान 10 फरवरी को प्रशासन की छापेमारी के दौरान अब्बास अंसारी और निकहत पकड़े गए थे.

बता दें कि गुरुवार देर शाम निकहत बानो बानो जेल से बाहर आ गई हैं. जेल से निकलते ही परिजन उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर घर के लिए रवाना हो गए. गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को 11 अगस्त को जमानत दी थी. जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने यह कहते हुए राहत दी कि याचिकाकर्ता एक महिला है और एक साल के बच्चे की मां है.

‘ट्रायल कोर्ट तय करेगी शर्तें’
एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, कोर्ट ने कहा, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि याचिकाकर्ता एक महिला है और उसका एक साल का बच्चा है और उस पृष्ठभूमि में याचिकाकर्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए हम उचित मानते हैं कि याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाए. ट्रायल कोर्ट द्वारा उचित शर्तें लगाई जा रही हैं. जमानत की अन्य शर्तों में से एक शर्त यह होगी कि ट्रायल कोर्ट से उचित आदेश प्राप्त करने के बाद ही अपने पति से मिलने के लिए जेल जाना होगा.

ये है पूरा मामला
जानकरी के मुताबिक प्रशासन को गुप्त मिली थी अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत नियमों का उल्लंघन कर उससे मिलने जाती थी. लिहाजा 10 फरवरी को प्रशासन ने चित्रकूट जिला जेल में छापेमारी की तो मौके से अब्बास कके साथ पत्नी निकहत पकड़ी गई थी. निकहत के अलावा उसका ड्राइवर नियाज भी पकड़ा गया था. निकहत बानो के पास से कई मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा समेत अन्य सामग्रीबरामद हुई थी. बाद में निकहत बानो और नियाज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *