मनीषा रानी अविनाश सचदेव पर निकाली भड़ास, और कही ये बड़ी बात

मनोरंजन

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरता है। शो में कई कंटेस्टेंट्स के एक दूसरे से झगड़े होते हैं। वहीं, शो में एंटरटेनमेंट को बनाए रखने के लिए अजीबोगरीब टास्क भी होते रहते हैं। इस टास्क में किसी की किसी से बॉन्डिंग बनती है, तो किसी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। ऐसा ही एक टास्क अपकमिंग एपिसोड में दखने को मिलेगा।

घरवालों को मिला बिचिंग टास्क

बिग बॉस ओटीटी 2 में अब तक का सबसे एडवेंचर्स टास्क जद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच दिखाया गया है। टास्क के अनुसार, इन्होंने एक दूसरे को लिप किस किया। करीब 30 सेकंड तक चले इस किस सीन पर फैंस के बीच खूब हल्ला मचा था। अब एक और टास्क कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते दिखेंगे, लेकिन इस बार हल्ला ऑडियंस नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स में आपस में होते देखने को मिलेगा। दरअसल, घरवालों को एक दूसरे की चुगली करने का टास्क दिया गया है।

मनीषा ने की अविनाश की चुगली

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा, बेबिका के साथ अविनाश सचदेव की बुराई करती हैं। मनीषा कहती हैं, ”नाम है सचदेव, लेकिन सबसे ज्यादा झूठ वही बोलता है। इस पर बेबिका तंज मारती हैं, ”अविनाश कारी विपरीत बुद्धि।” इस दौरान अविनाश सचवेद, जिया शंकर और पूजा भट्ट हॉल में बैठे होते हैं। अविनाश यह सब सुन रहे होते हैं, और उनका चेहरा गुस्से से लाल होता है।

अभिषेक मल्हान ने की तारीफ

इसके बाद अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट आमने सामने बैठे होते हैं। इस दौरान अभिषेक, पूजा से कहते हैं कि जब फलक की बहन आई थीं, तो उन्हें लगा जैसे घर में कोई अपना आया है।

शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को लेकर एक चर्चा है कि शो वाइल्ड कार्ड एंट्री से तीन कंटेस्टेंट्स को वापस बुला सकता है। इनमें से एक का नाम पलक पुरसवानी का है। वहीं, पुनीत के भी घर में वापसी की चर्चा तेज है।

दो हफ्ते आगे बढ़ा ‘बिग बॉस ओटीटी 2

मेकर्स ने शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने शेयर की। एक्टर ने बताया कि शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *