ऐशबाग रोड,डी.ए.वी.कॉलेज के सामने सिटी मोंटेसरी स्कूल ग्राउंड में श्रद्धेय कल्याण सिंह जी (बाबूजी) की जयंती एवं डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित!
माननीय राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार की प्रेरणा से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण व कंबल वितरण महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रहे।
कंबल वितरण महाअभियान के आयोजक ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के (संस्थापक/अध्यक्ष/चीफ ट्रस्टी) राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजपा उत्तर प्रदेश ।
लखनऊ में विभिन्न विभिन्न जगहों पर अभावग्रस्त,जरूरतमंदों को बैसाखी, छड़ी,चश्मा,ट्राई साइकिल ,सहायक उपकरण,कंबल बांटने का कार्य कर रहे हैं।
इसी कड़ी में सिटी मोंटेसरी स्कूल ग्राउंड में सैकड़ो जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, सहायक उपकरण,कंबल वितरण किया गया।
राजीव मिश्रा मीडिया बन्धुओं का भी सम्मान करते रहते हैं।
इस शुभ अवसर पर आनंद द्विवेदी लखनऊ महानगर अध्यक्ष ,गीरीश गुप्ता (पार्षद) बसीरतगंज गणेशगंज वार्ड (वरिष्ठ भाजपा नेता मध्य विधानसभा), शशि गुप्ता (पूर्व पार्षद), विनायक पांडे (भाजपा नेता) आदि भारी संख्या में भाजपा वरिष्ठ नेतागण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
