बड़े मियां छोटे मियां के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए का हमला

मनोरंजन

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के सेट से एक खबर आई है, जिसमें बताया गया है कि एक मेकअप आर्टिस्ट, जो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर काम कर रहा है, पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया है। वह अपने दोस्त को शूट से छोडऩे गए थे और वापस लौटते समय उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। फिलहाल उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ के सेट पर काम कर रहे एक मेकअप मैन पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया था। श्रवण विश्वकर्मा नाम का 27 वर्षीय अपनी बाइक पर था, जब वह तेंदुए से टकरा गई। उन्होंने आज तक से बात करते हुए कहा, मैं अपने दोस्त को बाइक से छोडऩे आया था। यह शूट लोकेशन से थोड़ा आगे था और एक सुअर सडक़ पार कर गया। मैंने सोचा कि जल्दी से यहां से निकल जाऊं। मैंने जैसे ही बाइक की स्पीड बढ़ाई तो देखा कि एक तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा है। मेरी बाइक तेंदुए से टकरा गई। उसके बाद मुझे बस इतना याद है कि मैं बाइक से गिर गया था और तेंदुआ मेरे आसपास घूम रहा था, फिर मुझे कुछ याद नहीं है। मैं बेहोश हो गया था। बाद में शायद लोग आए और मुझे डॉक्टर के पास ले गए।

करीब 12 साल से काम कर रहे श्रवण का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस उनके इलाज का खर्चा उठा रहा है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज तक से बात करते हुए कहा, मामले की गंभीरता को समझते हुए मैंने मुख्यमंत्री को भी टैग किया है और उन्हें बताया है कि ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के प्रेसिडेंट के तौर पर मैं यह जानना चाहता हूं कि फिल्म सिटी, जहां हजारों शूट होते हैं, में बार-बार आने वाले तेंदुए से सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले पर ध्यान दे।

सुरेश ने आगे कहा, तीन सौ एकड़ में फिल्मसिटी बनाई गई है। रात के समय यहां घूमने जाएं तो स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। रोशनी की कमी है और जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। मामला हेलीपैड एरिया के पास का है, जहां अक्षय की फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *