महाराष्ट्र :नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस से ट्रक टकरा जाने से 10 लोगों की हुई मौत

देश

नासिक | शिर्डी साईंबाबा के भक्तों को ले जा रही एक तेज रफ्तार निजी लग्जरी बस शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में पाथरडे के पास एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ जब ठाणे के अंबरनाथ से बस शिर्डी जा रही थी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे और सभी घायल पीड़ितों के लिए मुफ्त चिकित्सा की घोषणा की।

एक अधिकारी ने कहा कि शिंदे ने दुर्घटना के कारणों और दूसरे पहलुओं की जांच के भी आदेश दिए हैं।

हादसे में मरने वालों में कम से कम छह महिलाएं, एक पुरुष और बाकी बच्चे हैं।

घायल पीड़ितों को सिन्नर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ गंभीर लोगों को पुणे के अस्पतालों में ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *