माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई।

पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा

माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *