लखनऊ जी.आर.पी पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 300 चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
बरामद किए गए मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से रिकवर किए गए हैं।
ये सभी मोबाइल फोन रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के चोरी या गुम हो गए थे। अपने मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
जी.आर.पी पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी यात्रियों को बुलाया गया, जहाँ *पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी एवं उनकी टीम* द्वारा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। इस सफलता को जी.आर.पी पुलिस की प्रभावी कार्यशैली और तकनीकी निगरानी का परिणाम बताया जा रहा है।
