बिहार की तरह झारखंड में भी सकता है खेला! विधायकों को मनाने जुटी कांग्रेस

बिहार राज्य

रांची : झारखंड की राजनीति में सब कुछ सही चल रहा यह कहना ठीक नहीं है। कांग्रेस के 12 विधायकों के विद्रोही तेवर ने परेशान कर दिया है। अब झारखंड में नवगठित चंपई सोरेन सरकार मुश्किल में नजर आ रही है। विधायकों की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस आलाकमान मनाने में जुट गई है। रणनीतिकारों की एक टीम विधायकों को संतुष्ट करने के लिए लगा दी गई है।

कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड प्रभारी और कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर को विधायकों से सीधे और लगातार संवाद करने के लिए कहा है। हेमंत सोरेन के अरेस्ट होने के बाद से ही, झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। भाजपा लगातार सियासी मौके की तलाश में है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विधायकों के नाराजगी का संज्ञान लिया है। उन्होंने पार्टी के कुछ रणनीतिकारों को विधायकों को समझाने-बुझाने की जिम्मेदारी दी है। झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर इसमें केंद्रीय भूमिका में हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *