बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया – पीएम मोदी

टॉप न्यूज़ देश

लखनऊ । यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है ।मोदी ने कहा कि काशी का सांसद हूं, एक सांसद के नाते मैं ये लोभ छोड़ नहीं सकता, मोह छोड़ नहीं सकता। आप लो बहुत व्यस्त होते हैं परन्तु कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है ।पीएम ने कहा कि बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है…हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से विकास कर रहे हैं। आज भारत ग्लोबल रिटेल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता वाला देश है ।
हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मज़बूती देने का काम किया है। वन नेशन वन टैक्स GST हो, वन नेशन वन ग्रिड हो, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो, ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *