नई दिल्ली : कोलकाता डॉक्टर रेप केस और हत्या मामले में सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था. इसी क्रम में अब सिंगर अरिजीत सिंह ने महिला डॉक्टर के साथ हुई इस घटना को लेकर न्याय की मांग की है. इससे पहले अभिनेता जॉन अब्राहम ने लड़कों नसीहत दी थी की लड़कों तुम अब सुधर जाओ. सिंगर अरिजीत सिंह ने महिला डॉक्टर के न्याय की मांग पर एक गाना गाया है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि कोलकाता रेप और मर्डर केस में पूरे देश में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियां भी ममता सरकार पर निशाना साध रही हैं और राज्य में महिला सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. कई फिल्मी सितारों ने भी इस केस में न्याय की मांग कर अपना गुस्सा जाहिर किया था.
गौरतलब है कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था. लोग सड़कों न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आये. यही नहीं देशभर के डॉक्टरों ने इस घटना पर हड़ताल शुरू कर दी थी. जो अभी तक जारी है.
अरिजीत ने जारी किया नया गाना
अपने यूट्यूब चैनल पर अरिजीत सिंह ने ये गाना डाला है जो लोगों तक तेजी से फ़ैल रहा है. गाने को कंपोज, लिखा और गाया भी अरिजीत सिंह ने ही है. टाइटल है, आर कोबे है जिसका मतलब होता है कि ‘ये कब खत्म होगा’. इस पूरे गाने के वीडियो में आपको मुट्ठी बांधे एक हाथ नजर आता रहेगा. इस गाने में नजर आ रहे हाथ की कलाई पर गाने का टाइटल शेयर किया गया है, इसमें अरिजीत ने लिखा- ये गीत सिर्फ एक प्रोटेस्ट सॉन्ग नहीं है – यह कार्रवाई का आह्वान है.
