केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज़ पर 15 दिन की रोक, कल नहीं आएगी फिल्म

मनोरंजन

केरल हाई कोर्ट ने विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज़ पर फिलहाल 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है, जिससे फिल्म तय तारीख पर सिनेमाघरों में नहीं आ पाएगी। केरल हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका लगा। अदालत ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को निर्देश दिया है कि वह याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों पर दो हफ्तों के भीतर विचार कर फैसला दे। फिल्म के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं में सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने और रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश करती है और इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है।
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस कुरियोन थोमस की एकल पीठ ने prima facie टिप्पणी की कि फिल्म को प्रमाणपत्र देते समय CBFC ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती।
अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक CBFC याचिकाकर्ताओं की रिवीजन याचिका पर नया आदेश जारी नहीं करता, तब तक फिल्म की रिलीज़ पर रोक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *