जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मिला जिंदा मोर्टार बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

टॉप न्यूज़ देश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के तोसामैदान पर्यटन स्थल में सोमवार को एक पुराना जिंदा मोर्टार बरामद किया गया पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिंदा मोर्टार स्थानीय लोगों को मिला जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कहा, “बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और मोर्टार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।”

तोसामैदान 50 साल पहले सेना का आर्टिलरी रेंज अभ्यास क्षेत्र था।

इस आर्टिलरी रेंज अभ्यास क्षेत्र को सेना द्वारा छोड़ दिया गया था और स्थानीय पर्यटन विभाग अब इस क्षेत्र का रखरखाव कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *