जश्न-ए-आज़ादी ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 जनवरी 2026 को देशभक्ति से ओत-प्रोत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता कर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कप्तान मंगल पांडेय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में इन महापुरुषों की भूमिका को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुर्तजा अली, रोहित अग्रवाल, वामिक खान, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, शहज़ादे कलीम, इमरान ख़ान कुदरत उल्लाह खान, हलीमा अजीम, फहद हसन तथा मो. कैफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *