जायसवाल समाज का होली मिलन एवम् वैवाहिक परिचय कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

जायसवाल समाज लखनऊ द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता और सद्भाव बढ़ाने पर बल दिया गया। स्थानीय गांधी सभागार में आयोजित समारोह में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय

के दौरान करीब 3 दर्जन से अधिक रिश्ते भी तय हुए।

कार्यक्रम में पधारे
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवम् पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि रहे । विधायक नीरज बोरा, विधायक गोपाल टंडन, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज दास गुप्ता जी, अमितेश जी (विभाग कार्यवाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ विभाग,
लखन यूनियन के पूर्व अध्यक्ष श्री जी एन शक्ता जी. विधायक रविदास मेहरोत्रा जी. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी.भाजपा नेता रजनीश गुप्ता बॉबी जी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री मनीष गुप्ता जी सहित काफी
गणमान्य लोगो को भी समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

जायसवाल समाज लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी अश्वनी जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री रेखा जायसवाल, सहित कर्नल एम.सी. जायसवाल, कर्नल राकेश, रामशंकर, इंजी.जी.पी.जायसवाल, ईजी. जगमोहन लाल, अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हनु जायसवाल के गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, मराठी फोक खुशी ने, शुभम और शेखर ने देश भक्ति के डांस प्रस्तुत किए।
इनके अलावा समाज के अनेक प्रतिभावान बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पूजा रागिनी जायसवाल के मार्गदर्शन में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। और खूब तालियां बटोरीं। महिला इकाई की अध्यक्ष संगीता जायसवाल, अनिता जायसवाल, नीतू जायसवाल, राखी सांस्कृतिक मीडिया प्रभारी, रश्मि जायसवाल, महेश जायसवाल, समीर जायसवाल, डॉक्टर संजय जायसवाल के साथ जायसवाल समाज रेखा जायसवाल और सर्वेश जायसवाल ने मंच का सफल संचालन किया।

संपर्क –
अश्वनी जायसवाल ( प्रदेश मीडिया प्रभारी)
जायसवाल समाज, लखनऊ
8840822707, 9415081765

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *