वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी 25 सितंबर दिन गुरुवार को शाम 4ः00 बजे लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस पर मां दुर्गा जी के भजन व डांडिया उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही भव्य और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र गुप्ता (शिमला परिवार) ने भगवान गणेश जी एवं मां दुर्गा जी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर आरती उतारी और उसके बाद भजन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम सामाजिक होतें है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचय बना रहें। डांडिया के सुपरहिट सदाबहार सुमधुर गीतों पर थिरकते लोगों की मोहक अदाओं ने सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
नवरात्रि की चौथी शाम हर कोई डांडिया की मस्ती में डूबा रहा। न केवल महिलाएं एवं बच्चे बल्कि युगलों ने भी बड़े उत्साह के साथ डांडिया उत्सव में अपने हाथ आजमाएं। एक के बाद एक हिंदी और गुजराती डांडिया गीतों की झड़ी में गानों के रंग और गहराते जा रहे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे डांडिया की यह शाम और सुहावनी होती चली गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने कई गुजराती गीतों पर भी डांडिया की छड़िया नचाई और अपने पैर थिरकाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युगल डांडिया नृत्य रहा जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डांडिया के इस पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम में सभी समाज के लोग परंपरागत गुजराती परिधान और पगड़ी पहनकर रंग बिरंगी सजी डांडिया छड़ियों के साथ जब गुजराती से मधुर गीतों पर नृत्य कर रहे थे तो मानव ऐसा लगा कि समूचा गुजरात कार्यक्रम परिसर में समा गया हो। संयोजक अनीता गुप्ता ने बताया कि डांडिया उत्सव में भाग लेने वालों को संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनीषा गोस्वामी को वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा भेंटकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
हिन्दू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयूषी गुप्ता ने कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों को धन्यवाद किया, तथा महामंत्री निर्मला मिश्रा द्वारा सभी का स्वागत किया। संचालन महिला समाजसेविका रीतानाथ द्वारा बहुत सुन्दर तरीके से किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, महामंत्री इंदिरा उपाध्याय, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, संचालन मंत्री रीता नाथ, सचिव जय श्री प्रिया गुप्ता, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, संरक्षक दीपमाला साहू, समाज सेविका रूचिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पर्यटन विभाग दया जोशी, श्रीमती रेशी मित्तल, श्रीमती सुनीता वैश्य, आरती जायसवाल, कीर्ति गुप्ता, सुमन जायसवाल, बबिता चौरसिया, किरण जायसवाल, शिमला गौतम, किरण गुप्ता, नीतू सिंह, रेनू सिन्हा, नीलम वर्मा, राजकुमारी नीतू गुप्ता पूनम वैश्य, रेखा शर्मा, पत्रकार राम कृष्ण मिश्रा, प्रभारी रोहित तिवारी, तथा बच्चों की टोली में मिष्ठी, वंश, आदि बच्चों ने भाग लिया। स्वादिष्ट भोजन का भी सभी ने आनंद उठाया। आए हुए सब लोगों का मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने धन्यवाद किया।
