
अपने संबोधन में प्रभारी अधीक्षक डॉ. अविचल भटनागर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी |

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मचारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। इनमें अधीक्षक डॉ. अविचल भटनागर, डॉ. तृप्ति सिन्हा, डॉ. सौरभ शुक्ला फार्मासिस्ट पुष्पेन्द्र कुमार, राजीव सिंह नर्सिंग अधिकारी आंचल , अल्का, जितेन्द्र सानू, एसटीएस जितेन्द्र कुमार , लैब टेक्नीशियन रोहित वर्मा , आयुष्मान मित्र अनुज कुमार यादव, दन्त सहायक सोनी वर्मा, नेत्र सहायक गीता रानी सहित समस्त स्टाफ शामिल था।

कार्यक्रम में के दौरान प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोग से ग्रसित काशीराम, सुरजलाल, गंगाराम, सवित्री, चन्दवावू , फूरकान, अनुष्का, ललित, संजय, दयाराम , मंशाराम , पूजा, मुस्कान , कमला, रीती इन सभी 15 रोगियों को डॉ. अविचल भटनागर, डॉ. तृप्ति सिन्हा, डॉ. सौरभ शुक्ला द्वारा पोषण पोटली का वितरण किया गया, साथ ही क्षय रोग से बाचव एवम इलाज के बारे में जागरूक किया गया |
