दिनांक 27/10/2025 जागरूकता चौपाल, प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति“ विशेष अभियान 5 पाचवें चरण के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व/निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, के आदेशानुसार आज दिनांक 27.10.2025 को ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर विकास खण्ड काकोरी, व ग्राम पंचायत खेसरवा उसरना बी0के0टी0 जनपद लखनऊ, में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी,बी0के0टी0 सुश्री पूजा पाण्डेय,सहायक विकास अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया एवं ग्रामीण अंचल की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूक किया गया, साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वार संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सहायता हेल्प लाईन नम्बर 112,1090 इत्यादि की जानकरी दी गयी।
