मुश्किल है TBMAUJ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ तक पहुँचना

मनोरंजन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 9 फरवरी को थिएटर में दस्तक दी थी। इस रोबोटिक ड्रामा बेस्ड लव स्टोरी के डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो इसकी ओपनिंग काफी धीमी रही, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ ली थी। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन भी काफी रहा। हालांकि, अब दूसरे हफ्ते एक बार फिर से इसकी कमाई में काफी गिरावट नजर आ रही है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल रहा है। वहीं, अब फिर से बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार स्लो मोशन में आती नजर आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, बाद में बिजनेस में 75 प्रतिशत का उछाल आया। शाहिद की फिल्म ने मंगलवार यानी 12वें दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं अब फिल्म के 13वें दिन के शुरुआती आंकड़ें सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने बुधवार को अभी तक 1.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में अब तक फिल्म की कुल कमाई 64.20 करोड़ रुपये हो गई है।

जिस अंदाज में यह फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए यह महसूस हो रहा है कि शाहिद कपूर की यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक मुश्किल ही पहुँच पाए। शुक्रवार 23 फरवरी से उसके सामने दो और फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इनमें से एक फिल्म है आर्टिकल 370 जिसमें यामी गौतम के प्रियामणि और अरुण गोविल नजर आएंगे। सबसे बड़ी बात इसमें अजय देवगन का भी कैमियो है। वहीं इस फिल्म को आदित्य धर ने अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड़यूस किया है और निर्देशन दिया है आदित्य सुहास जाम्भले ने। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। दूसरी फिल्म है क्रैक. . .जीतेगा तो जियेगा जिसमें विद्युत जामवाल के साथ नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पूरी तरह से एक्शन से भरपूर फिल्म है जिसके ट्रेलर ने दर्शकों को नए एक्शन सीन्स के जरिये प्रभावित किया है। इन दोनों फिल्मों के चलते तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया को कम दर्शक मिलेंगे। साथ ही इस फिल्म के शो और स्क्रीन्स में भी कमी हो जाएगी। जिसके यह तय माना जा सकता है कि यह फिल्म 75 करोड़ के आंकड़े तक भी पहुँच नहीं पाएगी।

पहला दिन: 6.7 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 9.65 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 10.75 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 3.65 करोड़ रुपये

पांचवां दिन: 3.85 करोड़ रुपये

छठवां दिन: 6.75 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 3 करोड़ रुपये

आठवें दिन: 2.85 करोड़ रुपये

नवें दिन: 5 करोड़ रुपये

दसवें दिन: 6 करोड़ रुपये

11वें दिन: 2.25 करोड़ रुपये
12वें दिन: 2 करोड़ रुपये

13वें दिन: 1.75 करोड़ रुपये (अर्ली एस्टीमेट)

कुल कमाई: 64.20 करोड़ रुपये (अर्ली एस्टीमेट)

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया, राजेश कुमार, राशुल टंडन जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। कहानी की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *