इस्कान मंदिर द्वारा 2023 से निरंतर आयोजित किये जा रहे “आनंदम” “मंगल महा मिलन” “फूलों की होली” के चतुर्थ भव्य कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

इस्कान मंदिर द्वारा 2023 से निरंतर आयोजित किये जा रहे “आनंदम” “मंगल महा मिलन” “फूलों की होली” के चतुर्थ भव्य कार्यक्रम के संदर्भ मे दिनांकः 06-03-2026 शुक्रवार को प्रेस क्लब, हजरतगंज, लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन दोपहर 03:00 बजे किया गया, जिसमें श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, श्रीमान आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभु जी (चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी), श्रीमान लाल बहादुर यादव प्रभु जी (वाइस चेयरमैन, फेस्टिवल कमेटी) श्रीमान भोक्ताराम प्रभु जी (वॉइस प्रेसीडेंट) एवं श्रीमान मधुस्मिता प्रभु जी (वॉइस प्रेसीडेंट) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी द्वारा की गयी, उल्लेखनीय है कि इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने वर्ष 2015 से लखनऊ एवं आस-पास के शहरों में भक्ति वृक्ष कक्षाऐं की, घर-घर जाकर प्रचार किया और उससे तैयार हुये भक्तों का समागम है। “आनंदम” मंगल महामिलन एवं फूलों की होली का कार्यक्रम जिसमे हजारों भक्तों के आने की सम्भावना है।

कार्यक्रम दिनांक: 08-03-2026 रविवार को सायं 03:30 बजे से प्रारम्भ होंगे, जिनका विवरण निम्नवत है:-

1- स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य

2- हरिनाम संकीर्तन

3- सांस्कृतिक कार्यक्रम

4-

A- प्रभुपाद यूथ आर्मी द्वारा नाट्य प्रस्तुति

B- इस्कॉन गर्ल्स फोरम द्वारा नाट्य प्रस्तुति

मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति

5- फूलों की होली {विभिन्न देशी एवं विदेशी फूलों के साथ )

6-

सुस्वादिष्ट प्रसादम वृहद भंडारा

उक्त कार्यक्रम श्रीमान देवकी नंदन प्रभुजी, जोनल सेक्रेटरी, इस्कॉन, उत्तर प्रदेश, श्रीमान पत्री प्रभुजी (इस्कॉन, जोनल सेक्रेटरी, नेपाल,) मा० बृजेश पाठक जी, (उप मुख्यमंत्री,) एवं श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, (महापौर लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *