IPL 2022: अंबाती रायुडू ने ये क्या कर दिया! धोनी को भी नहीं था अंदाजा

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अपने चरम पर है, सभी टीमें एक दूसरे से भिड़कर जीतने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन जीत उसी टीम की हो रही है, जिसका प्रदर्शन दूसरी टीम से शानदार हैं. चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा है. एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इस सीजन में उम्मीद के अनुरुप खेल नहीं दिखा पाई है. इसी बीच सीएसके दे दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से संन्यास का ऐलान कर दिया.

अंबाती रायुडू ने आज एक ट्वीट किया, जिसके बाद चारो तरफ सनसनी फैल गई. अंताबी रायुडू ने अपने इस ट्वीट में संन्यास की घोषणा कर दी. अंबाती रायुडू ने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा. 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है. अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा.

आपको बता दें कि उनके संन्यास पर स्थिति अभी साफ नहीं है, क्योंकि रायुडू ने कुछ देर बाद ट्वीट डिलीट कर दिया. इसकी वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि रायडू ने सही में संन्यास लिया है या कुछ और ही बात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *