अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत कई मंत्रियों न किया योगा

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के पार्क, सार्वजनिक स्थल तथा मंदिर परिसरों में लोग योगाभ्यास करते हुए नजर आए। प्रदेश सरकार, भाजपा समेत कई स्वयंसेवी संगठनों की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। लखनऊ रेजीडेंसी में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गोरखपुर के सांसद रविकिशन गोरखपुर के दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिए। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने नोएडा में योगाभ्यास किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुरादाबाद, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, डॉ नीलकंठ तिवारी वाराणसी के नमो घाट पर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों पर भाजपा की ओर से योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ के पदाधिकारी, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष व सदस्य तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *