इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘‘ पूर्ण होने एवं मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के 19 मार्च से शुभारंभ होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती ज्योति गौतम, ए0डी0एम0 सप्लाई द्वारा कहा गया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं अपितु पूरे समाज की महिलाओं के लिए है। कार्यक्रम में ए.सी.पी. महोदया श्रीमती सौम्या पाण्डेय, पुुलिस विभाग, जिला विकास अधिकारी, लखनऊ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ, समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अधिकारी, दिव्यांगजन विभाग व जिला नगर विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग से श्रीमती तरूलता सिंह द्वारा सनी की सफल कहानी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती विनीता श्रीवास्तव द्वारा रूद्र की सफल कहानी साझा की गयी।

खाद्य आपूर्ति विभाग से श्रीमती अंकिता यादव व कोटेदार अर्पिता शुक्ला द्वारा कहा गया कि नारी कमजोर नहीं है। महिला कल्याण विभाग से श्रीमती नम्रता तिवारी द्वारा कहा गया कि माता अपने घर का मत बनाती है और पत्नी घर का पतन नहीं होने देती है। इनके द्वारा देवी के नौ रूपों की भी व्याख्या की गयी। अधिवक्ता सुश्री अंचल गुप्ता द्वारा कहा गया कि कानून सभी पीड़ितों के लिए बना है तथा सभी महिलाआंे के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। सब इंस्पेक्टर श्रीमती ज्योति द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना हैं।

महिला सशक्तिकरण पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पंेशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण के अन्तर्गत ओ0 लेवल के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। डूडा के अन्तर्गत लाभार्थियों को सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।
