IND vs BAN : एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को 41 रनों से दी शिकस्त, अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : एशिया कप में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है. इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने न्योता दिया था.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 20 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कुछ खास कमाल न करते हुए 127 रन पर ढ़ेर हो गई. बांग्लादेश के सैफ हसन ने 51 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली.

आज खेले गए मैच के बाद अभी भारत और बांग्लादेश का एक-एक मैच बचा है. भारत का अगला मैच श्रीलंका से है तो बांग्लादेश को गुरुवार को ही पाकिस्तान से भिड़ना है. मतलब साफ़ है कि फाइनल में दूसरी टीम कौन होगी? फिलहाल अगले दो मैचों पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

भारत की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में गिल-अभिषेक ने केवल 3 रन जोड़े. इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शिकंजा बनाना शुरू. अभिषेक थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करते दिखे. लेकिन चौथे ओवर में गिल ने छक्के-चौके लगाने शुरू किए. अभिषेक भी रंग में दिखे. 5 ओवर में भारत का स्कोर 55-0 था. लेकिन 7वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब गिल 29 रन बनाकर रिशाद का शिकार बने. वहीं, दूसरी छोर पर खड़े अभिषेक ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई. लेकिन 9वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शिवम दुबे 2 रन बनाकर सस्ते में निपट गए. 12वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 37 गेंद में 75 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे. फिर तिलक वर्मा भी सस्ते में निपट गए. तिलक के बल्ले से 5 रन ही आए. लेकिन हार्दिक और अक्षर के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने भारत का स्कोर 168 तक पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *