प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2025 5 दिसंबर से 22 दिसंबर तक वृंदावन योजना पी4 पार्किंग लखनऊ में आयोजित किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2025 5 दिसंबर से 22 दिसंबर तक वृंदावन योजना पी4 पार्किंग लखनऊ में आयोजित किया गया है भारत हस्तशिल्प महोत्सव इस बार अपने अनोखे अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहा है आज एक तरफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच का जुनून है तो दूसरी तरफ भारत हस्तशिल्प महोत्सव का जबरदस्त क्रेज है खानपान से लेकर खरीदारी झूला मस्ती सर्दी के गर्म कपड़े और ड्राई फ्रूट खूब बिक रहे हैं इस महोत्सव में बहुत कुछ अलग अंदाज में है दुकानों की सजावट और उनकी बनावट लोगों को पसंद आ रही है।

प्रगति इवेंट के मंच पर प्रतिदिन लखनऊ और आसपास के जिलों के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिरिराज श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा भजन लोक गायन नौटंकी की प्रस्तुतियों ने एक अद्भुत रोमांच पैदा कर दिया अरुण उपाध्याय, सुषमा प्रकाश ,दिनेश श्रीवास्तव,गिरिराज श्रीवास्तव और वाद्य यंत्रों पर सुधीर मौर्य सुनील विश्वकर्मा शैलेंद्र सिंह के हाथों खूब दिखाई दिया और लोगों ने खूब तालियां बजाई गिरा श्रीवास्तव की टीम द्वारा गणेश वंदना लोकगीत और दादर नकटा संगीत प्रस्तुत किए गए। स्टैंड अप कॉमेडियन जयप्रकाश उर्फ जूनियर राजू श्रीवास्तव द्वारा लोगों को खूब मनोरंजन किया गया इसके अलावा राजेश कुमार जूनियर रवि किशन ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों का मन खूब लुभाया सभी कलाकारों को प्रागती इवेंट की सांस्कृतिक अध्यक्ष प्रिया पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *