भारत में कम हो रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें- अब किन राज्यों से आ रहे हैं अधिक केस

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली: भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की देश में एंट्री के बाद हालात एक बार फिर खराब हो गए थे। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि अब देश में संक्रमण कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में, देश में 30,757 ताजा संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं। जनवरी में मामलों में बढ़ोतरी के बाद 12 फरवरी तक दैनिक मामले 50,000 से ऊपर थे।

केरल (12,223), महाराष्ट्र (2,748), कर्नाटक (1,894), राजस्थान (1,702) और मध्य प्रदेश (1,388) ऐसे ये पांच राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। हफ्ते के औसतन सामने आए मामलों की बात करें तो इसमें भी केरल में सबसे अधिक केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर आता है।

पिछले महीने, कई राज्यों ने अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन के कारण कई नए प्रतिबंध लगाए थे। वहीं, बीते दिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में उन्हें कोविड -19 प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले सप्ताह से आंकड़े दिखा रहे हैं कि महामारी का असर कम हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे अपने पत्र में उन्हें अतिरिक्त कोविड -19 प्रतिबंधों की समीक्षा करने और संशोधन करने या समाप्त करने के लिए कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *