Ind vs WI : 2nd टेस्ट में भारत ने पहली पारी में बनाए 483 रन, कोहली ने ज्यादा करियर का 29वां शतक

स्पोर्ट्स

पोर्ट ऑफ स्पेन : भारत ने यहां क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 438 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली (121) ने अपने करियर का 29वां शतक लगाया। जबकि रोहित शर्मा (80) , रवींद्र जडेजा (61), रविचंद्रन अश्विन (56) और यशस्वी जायसवाल (57) ने अर्धशतकीय परी खेली।

वहीं 483 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने खेल खत्म होने तक ने 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। क्रेग ब्रेथवेट 37 और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज का एकमात्र विकेट तेगनारायण चंद्रपॉल के रूप में गिरा है, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया है। तेगनारायण ने 33 रन बनाए।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़े। इसी स्कोर पर जायसवाल 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद जेसन होल्डर का शिकार बने।

जायसवाल के बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और केवल 10 रन बनाकर केमर रोच का शिकार बने। 155 के कुल स्कोर पर जोमेल वारिकन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। रोहित ने 80 रन बनाए। अजिंक्या रहाणे कुछ खास नहीं कर सके और केवल 8 रन बनाकर शैनन गैब्रियल का शिकार बने।

इसके बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने सम्भलकर खेलना शुरू किया और भारतीय टीम का स्कोर 300 के पार ले गए। इस दौरान कोहली ने अपना शतक व जडेजा ने अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की। 341 के कुल स्कोर पर विराट कोहली 121 रन बनाकर रन आउट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *