उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के द्वारा विश्वसरैया ऑडिटोरियम में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को कैसलेस चिकित्सा में शामिल करने एवं शिक्षामित्र को मूल विद्यालय वापसी/समायोजन प्रक्रिया शुरू के सन्दर्भ में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री का स्वागत कर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रान्तीय कमेटी ने बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने वाले माननीय एमएलसी शिक्षक क्षेत्र मेरठ सहारनपुर एवं प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा श्री श्रीचंद शर्मा जी, माननीय एमएलसी शिक्षक प्रकोष्ठ लखनऊ श्री उमेश द्विवेदी जी, माननीय एमएलसी प्रयागराज झांसी शिक्षक प्रकोष्ठ श्री बाबूलाल तिवारी जी, माननीय एमएलसी आगरा अलीगढ़ स्नातक क्षेत्र श्री मानवेंद सिंह गुरू जी, माननीय(2)
एमएलसी स्नातक क्षेत्र लखनऊ श्री अवनीश सिंह जी, माननीय एमएलसी वाराणसी श्री हंसराज विश्वकर्मा जी, माननीय विधायक मिश्रिख सीतापुर श्री रामकृष्ण भार्गव जी, माननीय विधायक अमापुर श्री हरिओम वर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने अपने स्वागत भाषण में शिक्षामित्रों की मूल समस्या मानदेय में शीघ्र वृद्धि किये जाने का मंत्री जी से अनुरोध किया। संगठन के महामंत्री सुशील यादव द्वारा समायोजन प्रक्रिया में महिला शिक्षामित्र के अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण के संदर्भ में प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचहरा ने मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर मानदेय वृद्धि किए जाने की घोषणा को जल्द लागू किये जाने का अनुरोध किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव द्वारा वर्तमान आदेशों के क्रम में सरकार का धन्यवाद दिया एवं शेष समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आग्रह किया।

प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह द्वारा प्रदेश सरकार से उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का स्थाई समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी, प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तेजमान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शिवश्याम मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण त्रिपाठी प्रदेश मंत्री अरविंद वर्मा द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर सरकार के सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया एवं शिक्षामित्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.50 लाख शिक्षामित्र पिछले 24 वर्षों से निष्ठापूर्वक गांव के गरीब शोषित, वंचित
परिषदीय अनुदेशक कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश विक्रम सिंह प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे
चरण सिंह, मुजफ्फरनगर खुर्शीद अहमद, संभल गिरीश यादव, बदायूँ अमित शर्मा, मुरादाबाद पंकज शर्मा, बिजनौर अजय सिंह, अमरोहा सुधीर पोसवाल, रामपुर नरेश कुमार मीना, बरेली कपिल यादव, पीलीभीत हरीओम पाण्डेय, शाहजहांपुर रामपूत पाल, एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के समस्त प्रान्तीय मंडलीय, जिला कमेटी, ब्लाक कमेटी एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
