आज दिनांक: 30-12-2025 को माँ महाकाली विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नीलमत्था, लखनऊ मे प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के अनुरोध पर श्री श्री राधा रमण बिहारी मन्दिर (इस्कॉन) लखनऊ के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी एवं श्रीमती अचिंत्य रुपिणी माताजी निदेशक इस्कॉन गर्ल्स फोरम (IGF) ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर आयोजित विशेष सत्र “वर्तमान परिवेश में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भूमिका” पर चर्चा करते हुए श्रीमद् भगवत गीता से उदाहरण देते हुए मार्गदर्शन दिया एवं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का तर्कसंगत समाधान दिया l कार्यक्रम में बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया l

श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने यह भी कहा कि आधुनिक समय में बच्चों को आंतरिक शांति और आत्मचिंतन की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें।

अंत मे श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने सभी से प्रतिदिन गीता पढ़ने एवं हरे कृष्ण महामंत्र का जप करने का अनुरोध किया l
