70 वें कल्याण मंडप में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह धूम धाम से ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ में 20 मई को निर्धन एवं असहाय वर्ग के 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ . दुर्गाजी मंदिर द्वारा १८०० से अधिक विवाह कल्याण मंडप कार्यक्रम में करवाएं हैं . इन विवाहों में जोड़ों को जीवनोपयोगी अनेक वस्तुए समाज द्वारा भेंट की जाती हैं . विवाह पश्चात भी जोड़ो के वैवाहिक जीवन पर मंदिर द्वारा नजर रखी जाती है तथा कोई समस्या दिखती है तो हर संभव समाधान भी किया जाता है . अयोध्या से आये संतो ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर सामजिक समस्या के लिए सरकार की और नहीं देखना चाहिए । समाज के समर्थ वर्ग को कल्याण मंडप कार्यक्रम की तरह सामाजिक सेवा कार्य करते ही रहना चाहिए । नगर के अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्तिथ रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *