मुश्किल में इमरान खान, भूमि घोटाले में एक और मामला दर्ज, पंजाब प्रांत में औने-पौने दाम में खरीदी जमीन

विदेश

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है. दरअसल, इमरान खान के खिलाफ भूमि घोटाले में मामला दर्ज किया गया है. इमरान पर आरोप है कि पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिए औने-पौने दाम पर 5,000 कनाल (625 एकड़) भूमि की खरीद का आरोप लगा है.

पिछले साल अप्रैल माह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान (70) के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या अब बढ़कर 140 से अधिक हो गई है. खान के खिलाफ ज्यादातर मामले आतंकवाद, लोगों को हिंसा के लिए उकसाने, आगजनी, ईशनिंदा, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित हैं.

पंजाब के भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) ने खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है. खान की बहन उज्मा खान, उनके पति एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. एसीई ने कहा, खान और अन्य संदिग्धों के खिलाफ पंजाब के लैय्याह जिले में 5,261 कनाल महंगी जमीन सस्ती दरों पर खरीदने का आरोप है. उन्होंने जमीन 6 अरब पाकिस्तानी रुपये की वास्तविक कीमत के मुकाबले 13 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *